करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन में खुले नए केंद्र*

कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट

*किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम: दारसागर में 5 PACS केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन”*
अब नहीं जाना पड़ेगा दूर: कोटा के किसानों को गांव में ही मिलेगी खाद-बीज-ऋण की सुविधा”*

*प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले – डबल इंजन सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध”*किसानों के हित में ऐतिहासिक पहल : कोटा विधानसभा के PACS के 5 नए केंद्रों का शुभारंभ*

“किसान मन के सम्मान, भारतीय जनता पार्टी के सुशासन सरकार की पहचान” के संकल्प को साकार करते हुए कोटा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है। बेलगहना मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत दारसागर में आदिम जाति प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित (PACS) के अंतर्गत 5 नवीन केंद्रों पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कोटा विधानसभा के लोकप्रिय नेता  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया एवं सभी क्षेत्रवासियों, विशेषकर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संबोधन में  जूदेव ने कहा कि यह पहल कोटा विधानसभा के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से किसानों को कृषि संबंधी कार्यों जैसे ऋण प्राप्ति, बीज एवं खाद की उपलब्धता के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय, श्रम और धन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इन नवीन PACS केंद्रों के प्रारंभ होने से किसानों को अपने ही क्षेत्र में सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण, उनकी आय में वृद्धि तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सरकार की विभिन्न योजनाएं आज अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं, जिससे किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

  जूदेव ने आगे कहा कि यह केंद्र किसानों को कृषि ऋण, उन्नत बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के जीवन को सरल एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष  मोहित जायसवाल,  लवकुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष  राजेश कश्यप, सभापति जिला पंचायत निरंजन सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति लखनलाल पैकरा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदीप कौशिक, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र गोस्वामी, जिला मंत्री धर्मशिला ध्रुव, बलदाऊ प्रसाद दुबे, अरुण विग, मनोज कुमार गुप्ता, विकास सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार कश्यप, विमल दास मानिकपुरी, प्रेमलाल यादव, सोनू सिंह ध्रुव, मनोज कुमार ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार, सरपंच बेलगहना तुलसीराम खुसरो, शेख साहिल, पंचराम यादव, मनहरण यादव, कलावती ध्रुव, श्वेता ध्रुव, टेकराम पटेल, दुर्गेश साहू, लतीफ खान, सुरेंद्र गुप्ता, रघुवीर आर्मो शाहिद पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली*