
*हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
*आदिवासी विश्राम भवन एवं काम्पलेक्स कोंडागांव को पंजीकृत संगठन को सुपुर्द करने के लिए कोंडागांव कलेक्टर असक्षम, विरोध मे 23 मार्च को होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन :- छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव 4230*
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज प. क्र. 4230 के जिला अध्यक्ष तिरु. पनकू नेताम जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने वक्तव्य मे बताया की माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर के द्वारा 08 माह पूर्व मे स्पष्ट निर्देश दिया था की आदिवासी विश्राम भवन एवं काम्पलेक्स,पंजीकृत संगठन के मांग पत्र पर भवन निर्माण हेतु राशि का अबंटन हुआ है, और वर्तमान मे भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद अवैध तरीके से काम्पलेक्स को नीलामी की गयी है, इसलिए प्रदेश के पंजीकृत वैध संगठन को नवनिर्मित भवन को सौपे जाने के लिए WPC no 3457 of 2025 के आधार पर कलेक्टर कोंडागांव को निर्देश जारी हुआ है।
*हाईकोर्ट बिलासपुर का मामला, जिला प्रशासन कोंडागांव कर रहा अनदेखा*
जिला प्रशासन कोंडागांव ने लगातार 08 महिने से हाईकोर्ट मे पारित निर्देशो का अवहेलना किया गया है, और निर्णय लेने मे असक्षम होने के कारण हमने एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है।
आगे पनकू नेतामजी ने कहा है की हमारे पास संगठन की जीवित, वैध दस्तावेज मौजूद है। हम कानून और न्यायालय के आदेश का पालन करने वाले संगठन के पदाधिकारी है।
जिला प्रशासन कोंडागांव ने 4230 को कमजोर टीम आंकलन किया है, शायद इसलिए भवन सुपुर्द करने मे 08,महीने लग रहे है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मे 23मार्च दिन सोमवार को सैंकड़ो की संख्या मे लोग जुटेंगे।हम समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारीयों और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों के संपर्क मे है,वे धरना समर्थन करने के लिए आ रहे है। धरना प्रदर्शन की रुपरेखा बन चुकी है।
*जिला प्रशासन कोंडागांव ने हमारी सम्पूर्ण दस्तावेजो को निरिक्षण करने के बाद सभी दस्तावेज वैध पाया गया। फर्जी तरीके से स्वयं को समाज का प्रमुख,हितैषी कहलाने वाले को और जिला प्रशासन को गुमराह करने वाले बंगाराम राम शोढ़ी व्यक्ति विशेष को आर्थिक लाभ पंहुचाने के उद्देश्य से भवन को सुपुर्द किया गया है। जबकि संगठन मे बंगाराम शोढ़ी किसी प्रकार का पदाधिकारी नहीं है और ना ही सदस्य है।*
प्रशासन के द्वारा समय सीमा पर कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया इसी कारण छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव4230 ने आदिवासी विश्राम भवन एवं काम्पलेस को सुपुर्द कराणे के लिए सड़क की लड़ाई लड़ना पड़ रहा है। एक दिवसीय धरना होगा, सभी समाज प्रमुखो, युवा -युवतियों, कर्मचारीयों, गोंडवाना समन्वय समिति कोंडागांव, हल्बा समाज कोंडागांव, मुरिया समाज की ओर से सयुंक्त धरना प्रदर्शन होगा। सभी समाज से सहयोग की अपेक्षा
पनकु राम नेताम
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव पं. क्र. 4230
