Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कैबिनेट मंत्री सहित कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने लगाई सद्भावना दौड़*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*गार्डन की सफाई कर दिया स्वच्छता का सन्देश,सद्भावना की ली शपथ*

भाटापारा 25 दिसम्बर/ भारत रत्न  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर 25 दिसम्बर 2024 को जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित गार्डन चौक में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष  चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,कलेक्टर  दीपक सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी व नगरवासी शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सद्भावना दौड़ प्रातः 6:30 बजे गार्डन चौक से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग बस स्टैंड से आगे बिरजू हॉस्पिटल से यू टर्न लेकर महामाया मंदिर के सामने से होते हुए पुनः गार्डन चौक में सम्पन्न हुई। इसके पश्चात चौक के गार्डन में साफ-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री  वर्मा सहित अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री  वर्मा ने उपस्थितों को सद्भावना की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री  वर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर आज भारत देश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है और सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलबिहारी बाजपेयी के राज्य बनाने के निर्णय ने प्रदेश को गौरव प्रदान किया। बाजपेयी जी का जीवन प्रेरणा से भरा है।वे एक कवि, लेखक विचारक और कुशल राजनेता थे। बाजपेयी जी के जीवनी को पढ़ने से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।हमारी सरकार प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सपने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र  बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में  काम कर रही है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष  चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर  दीपक सोनी ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष  विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत  दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, भूपेंद्र अग्रवाल मिथलेश डोंडे, एसडीएम  अमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*