Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के कपड़ा दुकान में लगी आग*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

लाखों का सामान जलकर हुआ खाक


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक एक प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक नगरी में आज शनिवार सुबह एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया । यह घटना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित विहान गारमेंट्स एवं रेडीमेड कपड़ा दुकान में हुई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच बंद दुकान में धुंआ निकलते देख लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया । आग लगने से दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा लगभग लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का कपड़ा , काउंटर तथा अलमारी जलकर नष्ट हो गए । आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि प्रारंभिक तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है ।
बताया गया है कि सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने दुकान से धुआं उठते देखा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी । सूचना मिलते ही पास में रहने वाले नागेश्वर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया । साथ ही नगर परिषद अमरकंटक को भी फायर ब्रिगेड के लिए सूचना दी गई । स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी डालकर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे आग और अधिक फैलने से बच गई ।
उक्त दुकान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद देवानंद खत्री की पत्नी श्रीमती हर्षिता खत्री द्वारा संचालित की जाती है । घटना की सूचना मिलते ही खत्री दंपति मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया ।
घटना की प्राथमिक सूचना अमरकंटक थाना पुलिस को दे दी गई है तथा राजस्व विभाग को भी अवगत करा दिया गया है । पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है ।
इस घटना में खत्री दंपति को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है । घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने पार्षद देवानंद खत्री से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
गौरतलब है कि इन दिनों अमरकंटक क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं । शनिवार को ही कपिला संगम वार्ड क्रमांक 8 तथा मई बगिया क्षेत्र के जंगलो में भी आग लगने की घटना सामने आई थी जिसे समय रहते बुझा लिया गया । स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है ।

Latest news
*अमरकंटक के कपड़ा दुकान में लगी आग* *अमरकंटक आईं रूसी महिला पर्यटकों को खूब भा रही यहां की फिज़ा* *अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए बाराबंकी लखनऊ के रिटायर बैंक कर्मचारी* * वन विभाग के कर्मचारीयो के द्वारा डीएफओ के खिलाफ हड़ताल पर बैठे* *एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* *ग्राम पंचायत तरेंगा में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी कलेक्टर* *अधोसंरचना मद के तहत करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति* *कोटा की अव्यवस्था: गड्ढों में डूबी सड़कें जिम्मेदारों की अनदेखी* * काटजू ग्राम बराती में प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा* *अमरकंटक में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आज*