छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कांग्रेसियों  ने बैठक मे रियल इस्पात मे  मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 22 जनवरी/ स्थानीय  कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस भवन में झंडोत्तोलन पूर्व विधायक  चैतराम साहू जी के करकमलों से किया जाएगा।बैठक में विधायक  इंद्र साव  एवं पार्षदगण  नरेंद्र यदु , चंद्रशेखर चक्रधारी एवं  अजय ठाकुर के द्वारा शहर के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षगण अय्यूब बांठिया पुनीत मानिकपुरी एवं ओमप्रकाश यदु का पुष्पहार से स्वागत किया गया।बैठक में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देकर नई जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक  इंद्र साव ने पूर्व विधायक चैतराम साहू के द्वारा झंडोत्तोलन किए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देकर उनसे ये बड़ी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। उन्होंने रियल इस्पात बकुलाही में हुए हादसे  की निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्षेत्र मे स्थापित फैक्ट्रियों मे सुरक्षा के ठोस नियम पालन नही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि अनिवार्य रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हों। कांग्रेसजनों ने भाटापारा विधानसभा के बकुलाही ग्राम स्थित रियल इस्पात में हुए हादसे में मृत मज़दूरों और कर्मचारियों को मौन रखकर  श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक को आलोक मिश्रा और नरेश चौबे ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से रोशन हबलानी,गौरी भृगु,त्रिलोक सलूजा, राजेश गुप्ता,नानू सोनी,देवनारायण बांधे, सत्यनारायण जोशी,नरेश चौबे,वैभव केशरवानी,प्रमेंद्र तिवारी,राजेंद्र वर्मा, विक्की ठाकुर संतोष सोनी,राजदीपक पांडे, मुकेश साहू,मनमोहन कुर्रे,मोहन निषाद,दिनेश यदु,जहीर बांठिया,विमल शर्मा,कीरत वर्मा,हंसराज बंसल, कृष्णा टंडन,दानी भाट,पूर्णिमा श्रीवास,विमलेश्वरी ध्रुव,सीता साहू,सकीना देवदास, गिरिराज चावड़ा सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*