
*राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट*
****************************
*जिले में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम, शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि*
*कोण्डागांव ग्लोबल न्यूज**आज वन मंडल कोंडागांव अंतर्गत छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के तत्वाधान में 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार को भारत में वन्य जीवों, जंगलों और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वन कर्मचारियों अधिकारियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए राष्ट्रीय वन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपवन मंडला अधिकारी पश्चिम कोंडागांव आशीष कोट्रीवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद हुए वन कर्मचारी एवं अधिकारियों के याद में शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर वन मंडल कोंडागांव के सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।