छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात* 

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सिंधी संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर हुई चर्चा*

भाटापारा14 जून/रायपुरपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन और समाज के सर्वांगीण विकास में अकादमी की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।सिंधी समाज के योगदान की सराहना
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सिंधी समाज ने मेहनत, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की गौरवशाली परंपराओं, भाषा, साहित्य, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सिंधी अकादमी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैl उन्होंने विश्वास जताया कि  सुषमा जेठानी के नेतृत्व में अकादमी समाज की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाएगी। विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्य पर जोर भेट के दौरान सिंधी समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने, साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई मंत्री  राजेश अग्रवाल ने  सुषमा जेठानी को अकादमी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अकादमी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी और प्रदेश में सिंधी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी

Latest
*लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां*