Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अपनी मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*प्रार्थना सभा के रूप में अपनी मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन*

–न्यायिक कर्मचारियों कर रहे है उनके कार्य के अनुरूप वेतनमान की मांग

कोण्डागाँव– रविवार 7 जुलाई को न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले कोंडागाँव के बंधा तालाब गार्डन के सामने न्यायिक कर्मचारियों ने प्रार्थना सभा के रूप में प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी उक्त प्रार्थना सभा के उपरांत अन्य प्रान्त व जिलों के कर्मचारियों ने भी अपनी नजर आए उक्त कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी ने जानकारी देते कहा कि पूरे भारत का न्यायिक कर्मचारी कार्य के बोझ तले दबा हुआ है, न्यायिक कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप वेतनमान कुछ गिने चुने राज्यो को छोड़कर पूरे भारत वर्ष में प्राप्त नही हो रहा है, सक्षम अधिकारी एवं राज्य शासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं अपनी मांगो की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के न्यायिक कर्मचारियों द्वारा 7 जुलाई को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है जिसके समर्थन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ ने उन्हे समर्थन प्रदान करते हुये छ.ग. के सभी जिलो में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।उत्तर प्रदेश राज्य की तरह ही छ.ग. राज्य का तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनेक समस्याओं, जैसे शेट्टी कमीशन की अनुशंसाओं का पूर्ण रूपेण लागू नही होना, अनुशंसाओं के अनुरूप न्यायिक कर्मचारियों को उच्चतर् वेतनमान प्रदान ना करना आदि से ग्रसित है। जिनका शीघ्र निराकरण आवश्यक है। जानकारी देते पदाधिकारियों ने कहा ही चूंकि छ.ग. राज्य में हमारे न्यायिक परिवार में सभी धर्मो के कर्मचारी समाहित है, इसलिए हम सभी अपने अपने धर्मो के अनुसार अपने इष्टदेव से प्रार्थना करते है कि उत्तर प्रदेश के न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके साथ भारत वर्ष के सभी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*