कांकेर

भेंट मुलाकात में विधायक नाग ने कराए जनता के समस्याओं के निराकरण :-

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

*भेंट मुलाकात में विधायक नाग ने कराए जनता के समस्याओं के निराकरण :-*

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

⭕ *कापसी विधायक कार्यालय में विधायक ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्या*

⭕ *विधायक बोले शासन की योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है लाभ*

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//
रविवार को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग कापसी में अपने विधायक कार्यालय कापसी में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र वासियों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे जहां सुबह से ही विभिन्न गांवो से भारी संख्या में आए कापसी वासियों ने अपने निजी समस्या एवं सामूहिक समस्याओं को विधायक के समक्ष पेश किया । विधायक नाग ने भी सबकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं समझा और जरूरी कार्यवाही के साथ साथ उनके समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

*जनता की मांगों और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता :- विधायक*

इस दौरान विधायक नाग ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जनता की मांगों तथा उनकी निजी समस्याओं का ठोस समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमेशा कार्य कर रहे है।

*इनकी रही मौजूदगी*

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, बापन सरकार, राधेश्याम दे, जयदेव, श्रवण कुमार, हीरा डाक्टर, ठाकुर महलदार, राजेश खसवा, मनमथ मंडल, कमला जानी, फुलकुंवर इरघट, राजदीप शर्मा, सूरज, अभिराज, भवतोष मजूमदार, लक्ष्मी इरघट, आर.के. पटेल, रितेश पटेल, प्रदीप कुमार, संध्या सरकार, अंजली डे, सचिन मलिक, बाबुल बैरागी समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Latest
*भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*
*कुपुत्र के कुकृत्यों से लहूलुहान हुआ बुजुर्ग* *रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश* *भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त* *हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* * भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ* * फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति*