Global news live
छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राजधानी रायपुर के सड्डू,सड़क निर्माण मे भारी भ्रष्टाचार,बनते ही उखड़ने लगी परतें,*

*रायपुर ग्लोबल न्यूज मनोज शुक्ला की रिपोर्ट****राजधानी रायपुर के सड्डू,सड़क निर्माण मे भारी भ्रष्टाचार,बनते ही उखड़ने लगी परतें,
राजधानी रायपुर के मोवा ओवरब्रिज मेंटेनेंस में हुए भ्रष्टाचार के बाद अब सड्डू हाट बाजार के पास सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर,
रायपुर राजधानी,सड्डू हॉट बाजार से अविनाश कैपिटल होम जाने वाली सड़क का नया कांक्रीट सड़क के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिला है, लाखो रुपय की लागत से बनी सड़क दो माह में ही उखड़ने लगी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा ने नगर निगम में इसकी मौखिक शिकायत की है। उन्होंने शिकायत के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो हिस्से में बनी सड़क को जोड़ने के लिए ड्रिल करके राड डाला जा रहा है। नियमानुसार टाई बार (राड) को ढलाई के दौरान ही डालने का नियम है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण के दौरान वहां पर ठेकेदार का सुपरवाइजर ही मौजूद रहा। नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इसकी निगरानी करना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझे। इसी वजह से निर्माण में गड़बड़ी हुई है।
बारिश हुई नहीं और झड़ गया सीमेंट : बिना बारिश के ही ऊपर का सीमेंट झड़ गया और गिट्टियां बाहर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता पर सवाल उठाये थे
की सड़क निर्माण में लापरवाही हुई है।
आप को बता दें कि विगत दिनों मोवा ओवरब्रिज मेंटेनेंस में भी भ्रष्टाचार उजागर हुआ था मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार की किरकरी हुई आनन फानन में दोबारा ओवरब्रिज का मेंटेनेंस कराया गया अब राजधानी में सद्दू हाट बाजार से अविनाश कैपिटल होम जाने वाली सड़क में अनियमिता देखने को मिली है,सवाल उठता है सरकार कहती है गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं वहीं आए दिन सड़क निर्माण में अनियमिता देखने सुनने को मिलती है।आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकतें हैं सड़क कितनी गुणवत्ता से बन रही है,

Latest news
*यातायात समस्या को लेकर तीन दिवसीय धरना* *परमहंस धारकुंडी आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ* *स्वर्गीय अनिल माधव दवे की नवमी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित* *अमरकंटक में नर्मदा पुराण और श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ रामघाट में हुआ आरम्भ* *कोंडागांव में विकास को मिल रही नई रफ्तार* *कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल*