प्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी को जनोपयोगी और आकर्षक बताया*

,* प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट* केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक श्री योगेश कुमार बावेजा ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी को जनोपयोगी और आकर्षक बताया

केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बेहतर प्रचार प्रसार के लिए सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की  इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज  महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ सीबीसी के अपर महानिदेशक श्री अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
  आकर्षक एवं सूचनाप्रद डिजिटल प्रदर्शनी को देखकर महानिदेशक श्री बावेजा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीक से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है। महानिदेशक ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पहलो से अवगत कराना है। जिससे वह इन नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ ले सके। भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से महाकुंभ में किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया तथा  सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।   महाकुंभ प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी जो 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। यह प्रदर्शनी ‘एकता ही समाज का बल है’ की थीम पर आधारित है, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक कर’, ‘एक देश, एक पावर ग्रिड’, ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। सीबीसी प्रयागराज द्वारा डी.जी. एवं ए.डी.जी. का प्रदर्शनी परिसर में स्वागत किया गया एवं प्रदर्शनी की अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Latest
* 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज* *अमरकंटक के संतों ने किया प्रथम हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कैथलैब का शुभारंभ* *बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ*