Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, लगभग 15 लाख के 483 क्विंटल धान जब्त*

*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज लाइव*

अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की फिर बड़ी कार्रवाई, लगभग 15 लाख के 483 क्विंटल धान जब्त*

बिलासपुर, 23 दिसंबर/धान का अवैध संग्रहण कर समितियों में इसे खपाने का प्रयास करने वाले दलालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज छापा मार शैली में कार्रवाई कर 4 प्रतिष्ठानों के कब्जे से 483 क्विंटल धान जब्त किए है। धान की कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर  खाद्य, राजस्व और मंडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया है।

             जिले के खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि विकासखण्ड कोटा के ग्राम चंगोरी में जय माता दी मुर्रा उद्योग में 232 क्विंटल (580 कट्टी) धान गोदाम में उपलब्ध पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर राधेश्याम साहू द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं प्रोपाईटर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी संधारित नहीं किया जाना पाया गया। अतः उपलब्ध धान जप्त करते हुए संबंधित प्रोपाईटर के विरूद्ध मण्डी अधिनियम् के तहत् जब्ती की कार्रवाई की गई। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम अमसेना में श्री राम ट्रेडर्स की जॉच के दौरान 42.80 क्विंटल धान गोदाम में पाया गया। जिसके संबंध में प्रोपाईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपलब्ध धान जब्त करते हुए मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई। तहसील बोदरी स्थित ग्राम चकरभाठा में जय श्री कृपा प्रोपाईटर संतोष कुमार फोटानी के यहाँ 148 क्विंटल धान एवं सुरेश पंजवानी के यहाँ प्राप्त 60 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के तहत् जप्त करते हुए गोडाउन सील किया गया।आगे भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*