Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं – शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

भाटापारा 6 दिसंबर/ जिंदगी और क्रिकेट मैच दोनों में कम से कम एक बात सामान्य होती है। यह दोनों ही रोमांच से भरपूर रहते हैं। बाजी कभी भी पलट सकती है। बस हमको नई ऊर्जा के साथ लगातार संघर्ष करते रहना है। उक्त बातें भाजपा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम गुडाघाट में चल रहे जय महामाया क्रिकेट क्लब के समापन समारोह में कही।
क्रिकेट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते ही हैं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी यह जीवन की आवश्यकता है। खेल अनुशासन सीखता है और अनुशासित व्यक्ति को जिंदगी में हार, दुख, परेशानियां नहीं डरा सकती वो हर स्थिति का डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सभी को खेलना भी चाहिए और खेलों से सीख भी लेनी चाहिए।
    उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने विनर टीम ग्राम गुडाघाट को 21,000/- रूपये एवं उप विजेता टीम ग्राम मोपकी को 10,000/- रूपये और सेकेंड रनर अप टीम ग्राम लेवई को 5,000/- रूपये व ट्राफी प्रदान की और उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। शिवरतन शर्मा ने सभी खिलाडिय़ों एवं आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
  समापन समारोह में मथुरा यदु, राकेश वर्मा, मालिक राम साहू, बृजेश निषाद, रोहित साहू, नकुल निषाद, राजेश कुमार, राम निषाद, प्रकाश पाल, दुजराम निषाद,  सेवक निषाद, टेकन ध्रुव, चंद्रप्रकाश वर्मा, ईशवर निषाद, भगवती निषाद, टिकराम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Latest news
*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बिलासपुर... *अमरकंटक में घंटों हुई झमाझम मूसलाधार वर्षा* *कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू* *कबीर जयंती पर डॉ. फूलदास महंत का आह्वान जाग सके तो जाग* *कीटनाशक दवाइयां का  छिड़काव से अनेक बीमारियों का जन्म होता हैमंजू दीदी* *अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन*