छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अपर कलेक्टर न्यायालय,सिमगा एवं भाटापारा में *

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट/*भाटापारा में सप्ताह में दो दिन लगेगा अपर कलेक्टर न्यायालय,सिमगा एवं भाटापारा अनुविभाग के प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी*

*अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

बलौदाबाजार,25 नवम्बर 2024/क्लेक्टर श्री दीपक सोनी ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी एवं कसावट लाने के लिए जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। जिसके तहत अब भाटापारा में सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को अपर कलेक्टर न्यायालय लगाया जायेगा। जहां पर सिमगा एवं भाटापारा अनुविभाग (राजस्व)के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। जिससे प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएंगी साथ ही सिमगा के लोगो को अब बलौदा बाजार आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। जारी कार्य विभाजन आदेशानुसार
  दिव्या अग्रवाल को जिला पंचायत सीईओ सहित अपर कलेक्टर (विकास) शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा, साक्षर भारत, कलेक्टर द्वारा समय-समय सौंपे गए अन्य कार्य, अपर कलेक्टर  दीप्ति गौते को तहसील बलौदाबाजार, लवन, पलारी, कसडोल, सोनाखान, टुण्डरा के राजस्व अपील/पुनरीक्षण तथा पुनर्विलोकन प्रकरणों का पंजीयन एवं निवर्तन, सिलिंग प्रकरणों (छ.ग. भू.रा. संहिता 1959 की धारा 165 (6), 165 (6) अ, 170 (ख), 237 (2) 243 एवं 247 को छोड़कर) का निराकरण,
जिला विवाह अधिकारी, जनसूचना अपीलीय अधिकारी, कालोनी/टाउनशीप के विकास की अनुज्ञा (एकल खिडकी प्रणाली), प्रभार क्षेत्र से संबंधित ऋण मुक्त अधिनियम एवं छग कृषि खातों, उच्चतम सीमा अधिनियम 1974 के अंतर्गत अपील प्ररकणों की सुनवाई एवं निपटारा, जिला दण्डाधिकारी, जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था, नागरिकता प्रभार क्षेत्र के एस.डब्ल्यू.शाखा, लायसेंस (प्रभार क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी वित्त एवं स्थापना (आहरण एवं संवितरण अधिकारी), वरिष्ठ लिपिक 1, 2, 3, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, भू-अर्जन (प्रभार क्षेत्र), नजूल शाखा (प्रभार क्षेत्र), कृषि, उद्यानिकी, भूपेन्द्र अग्रवाल अपर कलेक्टर को तहसील भाटापारा, सिमगा, सुहेला के राजस्व अपील, पुनरीक्षण तथा पुनर्विलोकन प्रकरणों का पंजीयन एवं निर्वतन, सिलिंग प्रकरणों का (छ.ग. भू. राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (6), 165(6) अ, 170 (ख), 237(2), 243 एवं 247 को छोड़कर) का निराकरण लिंक कोर्ट भाटापारा (प्रभार क्षेत्र) सर्व अनुविभाग के लिए राजस्व कार्यों हेतु समन्वय एवं नियंत्रण अधिकारी, जिला न्यायालय से समन्वय प्रभार क्षेत्र से संबंधित ऋण मुक्त अधिनियम एवं छ.ग. कृषि खातों, उच्चतम सीमा अधिनियम 1974 अंतर्गत अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य /स्थानीय निर्वाचन) ,खनिज,जिला कोषालय/नगर सेना एंव रेडकास,खाद्य विभाग,लायसेंस (प्रभार क्षेत्र) भू-अर्जन (प्रभार क्षेत्र,नजूल शाखा (प्रभार क्षेत्र),चिप्स,कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण (प्रभार क्षेत्र के), नागरिकता (प्रभार क्षेत्र के), अभिषेक गुप्ता अपर कलेक्टर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी,कौशल विकास उन्नयन, कोचिंग/पीएससी ग्रंथालय,केन्द्रीय/नवोदय विद्यालय,खेल विभाग,जिला शहरी विकास अभिकरण,स्वास्थ्य विभाग,आबकारी, आदिवासी विकास,श्रम विभाग,समाज कल्याण,महिला बाल विकास विभाग,नोडल अधिकारी संपर्क केन्द्र कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य, मिथलेश डोण्डे अपर कलेक्टर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी,भू-अभिलेख (आहरण एवं संवितरण अधिकारी), नाजरात शाखा, जनसंपर्क निधि, प्रभारी अधिकारी न्यायालय कलेक्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं च्वाईस परियोजना,लोक सेवा गारंटी, विभागीय जांच राहत एवं आपदा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य, बी.आर.ध्रुव संयुक्त कलेक्टर को
अभिलेख कोष्ठ,शिकायत शाखा/पीजीएन/पीजी पोर्टल, 20 सूत्रीय, समय-सीमा, प्रतिलिपि (नकल) शाखा,जनगणना शाखा, प्रपत्र एवं स्टेशनरी, अधीक्षक शाखा, आवक  जावक, कलेक्टर द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य कार्य,अरुण सोनकर डिप्टी कलेक्टर खादी एवं ग्रामोद्योग, परीक्षा शाखा,सूचना का अधिकार,अल्प बचत, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय मंत्रीगणों की घोषणा, जिला अंत्यावसायी, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य
देवाशीष कुर्रे डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) को सहायक जिला सत्कार अधिकारी कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य शामिल है।

इसी तरह  सीमा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पलारी, डीएमएफ, शासकीय आवास एवं ट्रांजिट हास्टल आबंटन, अमित कुमार गुप्ता संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बलौदाबाजार, जिला सत्कार अधिकारी, रामरतन दुबे,संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गिरौद/कसडोल, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सिमगा, डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, भाटापारा की जिम्मेदारी दी गई हैं।
इसी तरह लिंक अधिकारी बनाए गए है जिसमें  दिव्या अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत की प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, अपर कलेक्टर  दिप्ती गौते का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर  दीप्ति गौते का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोण्डे का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव का संयुक्त कलेक्टर  सीमा ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर ठाकुर का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर अरूण सोनकर का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, अनुविभागीय बलौदाबाजार अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पलारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पलारी का अनुविभागीय बलौदाबाजार अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गिरौद, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गिरौद का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा को बनाया गया है।

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *