Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आईटीबीपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण,*

,*कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट*आईटीबीपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोण्डागांव, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर (स्थित कोण्डागांव) के हिमवीरों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राम मंदिर तालाब पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत चलाया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। कार्यक्रम में बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संकट और हरियाली की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी की तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है, जहां बल के जवान न सिर्फ सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि समय-समय पर समाज को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा देते हैं, बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं।

Latest news
*स्वास्थ्य संयोजक संघ ने सेवा भाव के साथ मनाई 12वीं वर्षगांठ* *अमरकंटक में होली के लिए शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न* *1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी* *संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो...