Global news live
छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिल्हा में सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन 12 व 13 नवंबर को*

***बिल्हा ग्लोबल न्यूज योगेश शर्मा की रिपोर्ट****सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम
धार्मिक समाचार
बिल्हा – अग्रवाल सेवा समिति बिल्हा के तत्वाधान में विशाल सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन का कार्यक्रम मंगलवार 12 नवंबर व बुधवार 13 नवम्बर  को श्री मंगल संस्कृति भवन  बिल्हा में संपन्न होने जा रहा है। इस सामूहिक विवाह में बिल्हा, बिलासपुर, रायपुर,झारसुगुड़ा, तखतपुर ,करगी रोड ,नैला जांजगीर , पाली ,कटघोरा ,सूरजपुर, कोतमा ,राउरकेला सहित विभिन्न शहरों से  100 जोड़ा  सपरिवार सहित शामिल हो रहे हैं कुछ पुजा के नियम तुलसी माता को जल चढ़ाएं। फिर इन्हें सिंदूर लगाएं और लाल या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी जी के पास घी का दिया जलाएं। घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशियां लाने के लिए शाम के वक्त भी तुलसी जी के पास घी का दीपक रखे। पौराणिक मान्यता हैं कि चतुर्मास के दौरान भगवान विष्णु के निंद्रा में रहने के कारण मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर उनके जाग्रत होने तथा चतुर्मास के समापन के पावन अवसर पर तुलसी माता व शालिग्राम का विवाह संस्कार किया जाता हैं। तुलसी माता व सालिग्राम जी के विवाह व एकादशी के उद्यापन करने से लाभ।  तुलसी विवाह के बाद उद्यापन करने से कई फ़ल मिलते हैं, जिनमें से कुछ ये हैं:तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान फल मिलता है. तुलसी और भगवान शालिग्राम की कृपा से घर पर विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. 
तुलसी विवाह करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. 
तुलसी विवाह करने से जातक को तुलसी माता की कृपा प्राप्त होती है. तुलसी विवाह करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. तुलसी विवाह करने से मोक्ष प्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं. इसलिए एकादशी का उद्यापन जरूर करना चाहिए पूजा का टाइमिंग इस प्रकार है  भगवान शालिग्राम एवं तुलसी की   पूजा 12 नवंबर को सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी उसके पश्चात शाम 5 बजे से भव्य शालिग्राम भगवान की बारात अतिशबाजी, डोल नागरे के साथ  श्री राम मंदिर बिल्हा से प्रारंभ होकर श्री मंगल संस्कृति भवन तक जाएगी। उसके बाद शाम 7:00 बजे पुनः पूजा प्रारंभ होगी। 13 नवंबर को सुबह 9:00 पूजा एवं हवन के पश्चात गोदान किया जाएगा।
उसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
बाहर से आने वालों के लिए ठहरने एवं भोजन की  व्यवस्था की गई है। पूजा की सामग्री एवं समान पुजा स्थल पर दिया जाएगा। उक्त पूजा पाठ  को
मुख्य पंडित आचार्य कालूराम शास्त्री जी एवं 27 अन्य पंडितों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। उद्यापन
कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रमुख प्रभारी  राजेश अग्रवाल, मनोज मंगल,  सुरेश मंगल , बजरंग अग्रवाल,  बलदेव अग्रवाल,  विजय बंसल  कैलाश अग्रवाल , ओमप्रकाश बंसल , ललित अग्रवाल , मनोज अग्रवाल , जगदीश अग्रवाल , वैभव अग्रवाल, नितिन बंसल ,शिव अग्रवाल ,शुभम अग्रवाल, रजत अग्रवाल, वासु अग्रवाल ,मृदुल गोयल ,मोहन अग्रवाल ,श्रीमती सोनल बंसल, श्रीमती उमा केड़िया, श्रीमती अनीता अग्रवाल ,श्रीमती सुधा बंसल, श्रीमती सुधा बंसल ,श्रीमती सुनीता अग्रवाल ,श्रीमती दीक्षा अग्रवाल, श्रीमती काजल अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं अग्रवाल सेवा समिति अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक समिति अग्रवाल महिला समिति दादी मंदिर समिति श्री अग्रसेन मीडियम स्कूल समिति प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*