Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण*

भाटापारा 23 जून
नगर भवन, भाटापारा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया इस अवसर पर शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे वे विद्यालय तक सुगमता से पहुंच सकें और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके। साथ ही विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए उत्साहित किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किए गए। सभी को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा का वक्तव्य शाला प्रवेशोत्सव बच्चों के जीवन में शिक्षा की नई शुरुआत का उत्सव है। आज नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उत्साह और मुस्कान को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। शिक्षा ही वह शक्ति है जो बच्चों के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करती है शासन द्वारा छात्राओं को साइकिल, विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों जैसी सुविधाएं प्रदान कर शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता हासिल करे मैं सभी अभिभावकों से आग्रह करता हूं कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनके शैक्षणिक और नैतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षित, संस्कारित और आत्मविश्वासी युवा ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया अश्वनी शर्मा
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भाटापारा

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*