अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवानंद महाराज ने पैदल नर्मदा परिक्रमा की प्रारंभ*

खंडवा के धूनी वाले दादा जी के शिष्य स्वामी शिवानंद महाराज ने पैदल नर्मदा परिक्रमा की प्रारंभ ।
ग्लोबल न्यूज लाइव / श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में गीता जयंती एकादशी से प्रारंभ तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन गीता स्वाध्याय आश्रम में खंडवा के धूनी वाले दादा जी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में अखंड संकीर्तन करते हुए  आज समाप्ति पर आज  शुक्रवार 13- 12- 2024 को दादा जी की पूजन अर्चन बाद दादा जी के शिष्य स्वामी शिवानंद महाराज जी विशाल भंडारा करने के बाद नर्मदा उद्गम मंदिर से तीन वर्ष तीन माह तेरह दिवस की नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ की जिसमें एक रथ में सवार धूनी वाले दादा जी की छायाचित्र (मूर्ति) विराजमान कर संतो के अलावा भक्तों की टोली दक्षिण तट से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ की गई ।
गीता स्वाध्याय आश्रम के महंत स्वामी नर्मदानंद गिरी जी ने बताया कि स्वामी शिवानंद महाराज ने एकादशी गीता जयंती से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया । खंडवा के धूनी वाले दादा जी के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में यह   दादा दरबार के शिष्य मंडली ने भव्य रथ में दादा जी को विराजमान कर नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर रहे है ।
स्वामी शिवानंद महाराज जी ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर रहे हैं जिसमें संत और दादा जी भक्त शिष्य मंडली साथ चलेगी । नर्मदा पूजन , यज्ञ हवन और भंडारा करते हुए परिक्रमा चलती रहेगी । अमरकंटक में एकादशी से प्रारंभ तीन दिवसीय पूजन , भजन , कीर्तन कार्यक्रम चलता रहा , धूनी वाले दादा जी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में शिष्य मंडली के सहयोग से गीता आश्रम में विशाल भंडारा बाद दादा जी का भव्य रथ लेकर नर्मदा जी की परिक्रमा प्रारंभ कर रहे । नर्मदा परिक्रमा अमरकंटक में ही तीन वर्ष बाद पूर्ण होगा ।
अखंड संकीर्तन में दमेहड़ी क्षेत्र विजौरा राम धुन मंडली की गौरी परस्ते की टीम ने अपना सहयोग प्रदान साथ ही अन्य मंडली का कीर्तन में साथ रहा ।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*