अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास की नवमी तिथि दिन शुक्रवार को आध्यात्मिक व पर्यटक नगरी अमरकंटक में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला । छत्तीसगढ़ के गौरकापा-कवर्धा से लगभग 500 कांवरियों का दल भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव”, “बोल बम” के जयघोष के साथ मां नर्मदा उद्गम पहुंचा ।

कांवरियों ने नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र नर्मदा जल कांवड़ में भरा । श्रद्धालुओं का यह भक्तिमय कारवां शनिवार को ज्वालेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा ।

इसके बाद पुनः नर्मदा जल भरकर दल कवर्धा (छत्तीसगढ़) क्षेत्र के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में भी नर्मदा जल अर्पित करेगा ।

श्रावण मास में निकली इस कांवड़ यात्रा ने अमरकंटक की पावन वादियों को “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया ।
श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया ।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*