Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* वन विभाग के कर्मचारीयो के द्वारा डीएफओ के खिलाफ हड़ताल पर बैठे*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*




*एक ओर जहां वन विभाग के मैदानी कर्मचारी अपनी बेतुका मांगों को लेकर डीएफओ के खिलाफ मोर्चा खोलकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जंगल में लगी आग बुझाने में जुटे हुए हैं*
एंकर –
     कोण्डागांव वनमंडल के नारंगी वन परिक्षेत्र जो जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर आरएफ-843 के जंगल में भीषण आग लग गई है, जिसे काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैलने लगी थी, जिसके चलते हालात गंभीर हो गए। जंगलों में रखे जलाउ चट्टा  जो लगभग 15 से 20 जलाउ के चट्टे आग के हवाले हो गए आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहली बार दमकल की गाड़ी को भी जंगल के अंदर तक ले जाना पड़ा। वन विभाग के अधिकारी संयुक्त वन मंडलाअधिकारी पश्चिम डॉक्टर आशीष कोट्रीवाल वन परिक्षेत्र कोण्डागांव अधिकारी प्रतीक वर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयंत तिवारी  तत्काल मौके पर मौजूद रहकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त डीएफओ,  और रेंजरो ने स्वयं मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।
इधर विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी अपनी बेतुका मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि   डीएफओ के मनमानी के चलते,वे आंदोलन करने को मजबूर हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में जंगलों में आग का खतरा अधिक रहता है और ऐसे समय में वे कक्ष क्रमांक पर उपस्थित रहे जो शासन द्वारा प्रदाय किया गया है एवं सभी कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है।
इस बीच जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के वन क्षेत्र और वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*