कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बैठक संपन्न*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*


*विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर हल्बा समाज की बैठक, बड़ेराजपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की बनाई रणनीति*

कोण्डागांव, 6 अगस्त।

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर अखिल भारतीय हल्बा समाज विकासखंड बड़ेराजपुर के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक गुरुवार को ग्राम विश्रामपुरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रोहित सोम ने की।

बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बड़ेराजपुर मुख्यालय में आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामों से सामाजिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दिन सभी ग्रामों से पहुंचे समाज के लोग शहीद गेंद सिंह नायक चौक में एकत्रित होकर रैली में शामिल होंगे। समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डीआर समरथ, अगरचंद नाग, रोहित सोम, तिलक चुरेंद्र, बेदव्यास नाग, भुवन नाग, प्रवीण नाग, पंचराम, डगेश्वर गौर, शंकरलाल राणा, गुमान मांझी, योगेश राणा, खिलेश गागड़ा सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest