Uncategorized

*अमरकंटक कांग्रेस सेवा दल ने निकाली पदयात्रा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक से ज्वालेश्वर धाम तक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने निकाली पदयात्रा

देश की खुशहाली , सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की कामना के साथ मां नर्मदा जल लेकर किया पदयात्रा
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं राष्ट्रीय सचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने मां नर्मदा उद्गम मंदिर से पवित्र नर्मदा जल एवं हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर ज्वालेश्वर महादेव धाम तक भव्य पदयात्रा निकाली । पदयात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली , सामाजिक समरसता , आपसी भाईचारा , राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याण की कामना करना रहा ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  अरुण ताम्रकार , उनके साथ आए कांग्रेस सेवादल के चार वरिष्ठ पदाधिकारी , अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए । पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय मां नर्मदा” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिक भाव से गुंजायमान रहा ।

पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल सेवा , त्याग , अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना से निरंतर कार्य करता रहा है । वहीं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में सद्भाव , एकता और जनसेवा का संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं ।
ज्वालेश्वर महादेव धाम पहुंचकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया तथा देश में सुख , शांति , समृद्धि , सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की । पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं नागरिक भी शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया ।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*