Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा के मिनी स्टेडियम में लगी आग *



****भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*****: – शहर के मातादेवालय वार्ड स्थित मिनी स्टेडियम के हाल में असामाजिक तत्वों  द्वारा आग लगा दी गई ।हाल के अंदर स्थित रूम में आग लगने पर उसकी लपटे हाल के बाहर तक आने लग गई थी ,जो काफी भयावह नजर आ रही थी ।जिसे देखते हुए वहां पर उपस्थित परमानंद सचदेव एवं एस आर भूटान  के द्वारा हमारे संवाददाता सत्यनारायण पटेल को सूचित किया गया ।स्थिति को देखते हुए तुरंत शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को फोन किया गया । जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं लोगों की मदद से बाल्टी के द्वारा पानी डालकर आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया । उक्त घटना की जानकारी संवाददाता द्वारा संयुक्त कलेक्टर मिथिलेश डोण्डे को दिया गया ।स्थिति को समझते हुए तत्काल तहसीलदार मैडम द्वारा घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण  किया गया एवं आग लगने की जानकारी ली गई । इस मामले पर शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है । स्टेडियम हाल एवं रूम में रखे खेल से संबंधित कुछ समान एवं कुर्सियां जल कर खाक हो गई है ।घंटे भर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर पूर्ण रूप से आग पर काबू पा लिया गया ।ज्ञात हो की शाम होते ही उक्त स्टेडियम में असामाजिक तत्वों का डेरा लग जाता है जो देर रात तक शराब के नशे मेंअवैध कार्यों को अंजाम देते हैं ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*