Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

सूरजपुर में 12 की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदगी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान *

गौरेला ग्लोबल न्यूज ब्यूरो*| छत्तीसगढ़ की इंदिरा फेलो प्रीति मांझी और उनके शक्ति अभियान टीम द्वारा सूरजपुर में 12 की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदगी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. स्कूलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर कहा गया कि देश के साथ ही प्रदेश में लगातार महिला विरोधी हिंसा बढ़ रहा है. महिलाओं के विरुद्ध यौन अपराध में सरकार की चुप्पी समझ से परे हैं. सूरजपुर में ही सीएम के दौरे का बहाना बताकर दो दिनों तक पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखी गईं जो कि शर्मनाक है. हस्ताक्षर अभियान विशेषकर मिश्री देवी गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, कस्तूरबा बाई हायर सेकेण्डरी स्कूल गौरेला एवं विष्णु विद्या मंदिर स्कूल लालपुर में चलाया गया. इंदिरा फेलो प्रीति मांझी के नेतृत्व में चलाई गईं इस अभियान में सुनीता, रहमतिया बाई, रीनू रजक आदि शामिल हुए. सभी स्कूल के छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध के स्वर को मजबूत किया.

Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*