अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पवित्र नगरी अमरकंटक मे अवैध शराब एवं मांस पर रोक लगाने की मांग *

*पवित्र नगरी अमरकंटक मे अवैध शराब एवं मांस पर रोक लगाने की मांग की गई शासन प्रशासन की मौन स्वीकृति*
*अमरकंटक /ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल , पवित्र नगरी नगर परिषद अमरकंटक के विभिन्न वार्डों में अवैध महुआ की हाथ से बनी शराब एवं अंग्रेजी शराब तथा मांस का खुलेआम विक्रय एवं उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन सहित थाना अमरकंटक से की है । मध्य प्रदेश शासन ने पावन पवित्र नगरी अमरकंटक में अंग्रेजी शराब तथा महुआ की शराब साथ ही मांस के विक्रय व प्रयोग पर शक्ति के साथ प्रतिबंध लगा रखा है । इतना ही नहीं नर्मदा नदी तट पर मछली के मारने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है । इस सब के बावजूद यहां अवैध रूप से अंग्रेजी एवं महुआ की हाथ से बनी शराब तथा अंडा मांस मछली खुलेआम विक्रय एवं प्रयोग में हो रहा है । इतना ही नहीं नर्मदा नदी पर बहुत वार्डो के लोग हर समय मछली का आखेट करते हुए देखे जा सकते हैं । इन्हें किसी भी तरह का डर व भय प्रशासन से नहीं रह गया है । शराब के नशे में धुत होकर युवक तेज वाहन भी चलाते देखे जाते हैं तथा शाम से ही शराबी नगर में घूमते देखे जा सकते हैं , जो की आम जनों से अनावश्यक विवाद , गाली गलौज करते हैं । अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर अंग्रेजी शराब खुलेआम बेची जा रही है ।वहीं इसी आड़ में लोग महुआ का शराब बनाकर भी बेच रहे हैं । गत दिनों अमरकंटक नगर परिषद के उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , जोहन लाल चंद्रवंशी पार्षद (सभापति) तथा शक्ति शरण पांडेय पार्षद (सभापति) ने थाना अमरकंटक पहुंचकर अवैध रूप से विक्रय की जाने वाली अंग्रेजी एवं महुए की शराब तथा मांस विक्रय पर तत्काल रोक लगाये जाने विषयक पर एक ज्ञापन पत्र नगर निरीक्षक को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है । ज्ञापन पत्र में उल्लेखित किया गया है कि इससे अमरकंटक की आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व प्रभावित होता है तथा इससे दुष्प्रभाव भी पड़ता है । ज्ञापन पत्र की प्रति जिला प्रशासन अनूपपुर को भी प्रेषित किया गया है । उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने अमरकंटक नगर को पवित्र नगरी घोषित करते हुए शराब एवं मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया था । पवित्र नगरी अमरकंटक का उसी क्रम को ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य किये जा रहे हैं । अमरकंटक नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मांस एवं शराब पर तत्काल रोक लगाने की मंशा जाहिर की है । जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन इस ओर जल्द ध्यान दे कड़ी कार्यवाही करे ।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*