उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* पर भारत यात्रा: रुद्र का संकल्प – सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम असारे की रिपोर्ट***स्कैटिंग पर भारत यात्रा: रुद्र का संकल्प – सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, 18 फरवरी 2025। कटनी, मध्य प्रदेश के युवा रुद्र पटेल तिरंगा लेकर स्कैटिंग पर निकले और अब तक 5000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने और सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य से वे भारत यात्रा पर निकले हैं। आज महाकुंभ पहुंचकर उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच गौ रक्षा का संदेश दिया।
   रुद्र पटेल ने नौकरी छोड़कर यह संकल्प लिया कि वे स्कैटिंग के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और गौ रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कटनी मध्य प्रदेश से यह यात्रा शुरू होकर आंध्र प्रदेश से वे द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के बाद संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ पहुंचें और मंदिरों में रुककर रात्रि विश्राम करते हैं। सुबह स्नान और प्रार्थना के बाद वे अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं।
  महाकुंभ में पहुंचे रुद्र ने कहा, “गौ माता केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का आधार हैं। जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक मैं अपनी यात्रा जारी रखूंगा।”

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*