करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*3 माह से राशन मिलने पर ग्रामीणों की शिकायत*

*ग्लोबल न्यूज कोटा से रामनारायण यादव/राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट*कोटा जनपद पंचायत के तुलुफ पंचायत में तीन माह राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय।

शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा बायोमेट्रिक मशीन में अंगुठे लगवाकर राशन नहीं देता।



करगीरोड (कोटा)  कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तुलुफ में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा उक्त ग्राम पंचायत के राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को राशन देने के नाम से बायोमेट्रिक मशीन में लगभग दो – तीन माह से अंगुठे लगवाकर राशन समान चावल,चना, शक्कर नहीं दिया जा रहा है, वहीं संचालक के द्वारा हितग्राहियों को धमकाते हुए कहा कि मेरी जहां भी शिकायत करना है कर दो मेरा कुछ नहीं होगा,ऐसा कहकर भगा देता है, लगातार दो तीन महीने से राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण व पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कोटा एसडीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचकर शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक खिलाफ लिखित में शिकायत किया गया।
उक्त तुलुफ ग्राम पंचायत में राशन नहीं मिलने की शिकायत मिलते कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने तत्काल खाद्य अधिकारी आशीष दीवान को मौके में जांच करने भेजा गया, वहीं बड़ी संख्या में राशन नहीं मिलने की शिकायत पर पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बताया की राशन दुकान संचालक द्वारा राशन नहीं देने और मनमानी करता है और ग्रामीणों को राशन देने की बात करते हैं तो मेरी शिकायत करने की बात कहता है, कोटा आदिवासी बहुल इलाकों में दो तीन महीने का राशन नहीं देने ग्रामीणों को बड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ा रहा है वहीं कोटा ब्लाक में राशन दुकान और प्रबंधकों का लगातार शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद हैं? बरहाल देखना होगा कि तुलुफ ग्राम पंचायत के राशन दुकान संचालक को ग्रामीणों की शिकायत पर हटाया जाता है,की नहीं। कोटा एसडीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण सुमन पटेल, राजकुमार राठौर, राजकुंवर,भरत लाल, फूल सिंह, शारदा पटेल, राजेश्वरी मंदाकिनी, सहित पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



राजकुमार राठौर उपसरपंच – कहा कि तुलुफ ग्राम पंचायत में दो तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है वहीं राशन दुकान संचालक द्वारा धमकाया जाता है मेरी जहां शिकायत करना है कर दो मेरा कुछ नहीं होगा।

आशीष दीवान खाद्य अधिकारी कोटा ने बताया की राशन नहीं मिलने शिकायत मौका पर सही पाया गया संचालक को नोटिस जारी किया गया।

ग्राम पंचायत तुलूफ के ग्रामीणों ने शिकायत की एसडीएम कोटा से
Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*