Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर में अध्ययन हेतु जिले के चार विद्यार्थी चयनित*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर में अध्ययन हेतु जिले के चार विद्यार्थी चयनित*
*कलेक्टर और एसपी ने दी बधाई और शुभकामनाएं*

*कोंडागांव, 30 जुलाई 2024/* भारतीय षिल्प संस्थान जयपुर में अध्ययन के लिए जिले के चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें डोंगरीगुड़ा कड़ईचेपड़ा पारा के साहिल विश्वकर्मा, रोशन विश्वकर्मा व रांधना की लीना विष्वकर्मा का लौह शिल्प तथा दहिकोंगा के ऋषिकेश नाग का बेलमेटल हेतु चयन किया गया है। मंगलवार को चयनित विद्यार्थियों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से भेंट की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डिजाईन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए 04 वर्ष का डिग्री कॉर्स हेतु जिले के विद्यार्थियों के चयन को जिले के लिए गर्व की बात कहते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा संचालित योजनातंर्गत राज्य से 05 शिल्पियों के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर के लिए किया गया है, जिनमें कोंडागांव जिले के 4 विद्यार्थी शामिल हैं। एक राष्ट्रीय स्तर का शिल्प संस्थान है जिसमें शिल्प के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदाय की जाती है। भारतीय शिल्प संस्थान जयपुर जिसके प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर एक प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाती है जिसमें छात्रों का लिखित एवं शिल्प से संबंधित प्रायोगिक परीक्षा लिया जाता है साक्षात्कार उपरांत मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*