
“समर्थक दल कापसी में बैठक सम्पन्न हुआ”
समर्थक दल कापसी क्षेत्र के ग्राम बापूनगर पी.व्ही.120+35 में बैठक सम्पन्न हुआ,पवार
*बिप्लब कुण्डू-कांकेर ब्यूरो*
//
पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//
मंतुराम पवार समर्थक दल कापसी क्षेत्र के ग्राम बापूनगर पी.व्ही.120+35 में बैठक सम्पन्न हुआ,गांव चलो(जितबो और करबो काम) अभियान के नेतृत्व अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष रतन राय तथा उनके सभी समर्थक द्वारा,गांव-गांव में बैठक या लुकड़ सभा लेकर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक मंतुराम पवार को सर्व समाज के बैनर तले अंतागढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़वाने का जोर-सोर से तैयारियां की जारही है,ग्रामीणों द्वारा बहुत कम समय में पवार समर्थक दल को समर्थन मिल रहा है उसे देखकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का चिंता बड़ गई है,यह कहना अतिसंयुक्ती नहीं होगा,आज भी मंतुराम पवार का सम्बंध प्रत्येक गांव और एक-एक मतदाताओं से गहरी पकड़ है,चुकी अविभाजित नारायणपुर और अंतागढ़ विधानसभा से पवार पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं,पुरे छत्तीसगढ़ में आदिवासीयों में दबंग नेता के रूप पहिचाना जाता है,पवार अपने राजनीतिक जीवन में बहुत उतार चडा़व होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी,पवार का कहना है इस बार की लड़ाई मंतुराम पवार का नहीं है,बल्कि मेरे 30-32 साल के राजनीति जीवन में मैंने जनता के लिए किया,किया मेरे लिए भी इस बार परिक्षा की घंटी और अंतिम चुनाव होगा,मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था,अंतागढ़ विधानसभा में जनता भाजपा और कांग्रेस नेताओं के दबंगता के कारण अपनी बातें जनप्रतिनिधि के पास नहीं पंहुचा पारहें हैं,इस लिए सर्व समाज द्वारा मंतुराम को निर्दलीय चुनाव लड़वाने का निर्णनय लिया गया है,मैं जनता के ऐजेंट पोल के साथ जाना चाह रहा हूँ, तथा मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरूंगा मेरा भी संकल्प है।

