Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*खिलाड़ियों को विधायक लता उसेंडी ने सम्मानित किया*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*कराटे सेमिनार एवं बेल्ट टेस्ट में पास खिलाड़ियों को विधायक लता उसेंडी ने सम्मानित किया*

कोंडागांव। जिला कराटे संघ कोंडागांव (मान्यता छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन), एवं छत्तीसगढ़ सोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन के द्वारा दो दिवसीय बैल्ट टेस्ट व प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय टाउन हॉल में विगत 29 व 30 जून को आयोजित किया गया था। जिसमें कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिला कराते संघ कोंडागांव के सचिव एवम् प्रशिक्षक राकेश कुमार कांगे ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम उपरांत तथा बैल्ट टेस्ट में सभी पास खिलाड़ियों को आज कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सुश्री लता उसेंडी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार, खेल व युवा कल्याण विभाग भी उपस्थित थी ।

उक्त बैल्ट टेस्ट तथा कराटे सेमिनार में ट्रेडीशनल शोतोकॉन इंटरनेशनल कराटे-डो फेडरेशन इंडिया (मान्यता – कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन) के मुख्य प्रशिक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक व अध्यक्ष सरजीत सिंह बख्शी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

बैल्ट टेस्ट में ग्रेड प्राप्त करने सभी कराटे खिलाड़ियों को जिला कराटे संघ के मुख्य प्रशिक्षक, सचिव राकेश कुमार कांगे, रुद्र प्रताप, रदिना नेताम तथा सीएसकेए संस्था के संरक्षक राणा घोष, प्रशिक्षक विजेंद्र नाथ ठाकुर, लक्ष्मीनारायण कश्यप, भाग्य कुमार, ज्वाला सिंह ठाकुर, निकेत भगत, अनीश वेको हर्षवर्धन झाड़ी आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Latest news
*विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*