*भैंसाझार परियोजना के डूबान क्षेत्र ग्राम उमरमरा के ग्रामीणों को कोटा एसडीएम एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा अवास का अधिकार पत्र दिया गया*

*कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट*अरपा भैंसाझार परियोजना के ग्राम उमरमरा के डूबान क्षेत्र के 24 ग्रामीणों को मिला आवास * कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा कोटा तहसीलदार प्राजंल मिश्रा सिंचाई विभाग एसडीओ रामेश्वर प्रसाद साहू एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवास हितग्राहियों कोअधिकार पत्र दिया गया।*
करगीरोड कोटा – जल संसाधन संभाग कोटा के अरपा भैसाझार बैराज परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपुर के नवापारा -उमरमरा के पुनर्वास एवं विस्थापन में 30 नवीन मकान सर्वसुविधायुक्त विस्थापित परिवारों को कोटा एसडीएम अरपा भैसाझार परियोजना के डूबान क्षेत्र विस्थापित हितग्राहियों को अधिकार पत्र सौंपा, उक्त कार्यक्रम में कोटा तहसीलदार, रतनपुर तहसीलदार अकाश गुप्ता, कोटा जलसंसाधन विभाग एसडीओ , पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक रजक, सब इंजीनियर अकाश अहिरवार,रजत जयसवाल,ग्राम पंचायत जोगीपुर सरपंच प्रतिनिधि कमल, महादेव ग्वाल ,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अरपा भैसाझार परियोजना के डूबान क्षेत्र उमरमरा विस्थापित हितग्राहियों में प्रमोद कुमार गोड़, रामकुमार पटेल,ईतवार पटेल, राधेश्याम पटेल,सुखनमती, सीताराम पटेल, सुकदेव पटेल, जगदेव पटेल,जागेश पटेल,रघु पटेल, भास्कर पटेल, मीराबाई पटेल, भगतराम पटेल,परदेशनीन पटेल,जगतराम पटेल, रामलाल पटेल, रामेश्वर पटेल, सुकरीत पटेल सुखराजी पटेल, दुकालू राम सौता रामकुमार पालके भुलाया बाई पालके मंगतराम बिंझवार, दुकालू राम इन सभी को नवीन मकान का अधिकार पत्र सौंपा गया,इस अवसर पर नवापारा, उमरमरा,के ग्रामीण उपस्थित थे। हितग्राहियों को नवीन मकान मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। वे हितग्राही बहुत खुश नजर आ रहे थे एवं उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।


