ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कर्मा और सुवा नृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक इन्द्र साव*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य सराहनीय – विधायक इन्द्र साव*

भाटापारा 14 नवंबर/कर्मा एवं सुवा नृत्य हमारी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन लोकनृत्यों के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। उक्त बातें विधायक इन्द्र साव ने ग्राम खैरी (कुकदा) में देवारी महोत्सव पर आयोजित भव्य कर्मा एवं
सुवा नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर अपने संबोधन में कहीं।
कार्यक्रम में विधायक इन्द्र साव ने कलाकारों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की लोककला, लोकगीत और लोकनृत्य से है। कर्मा और सुवा नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक सद्भाव को दर्शाते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं से जुड़ती है।उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।
विधायक श्री साव ने आगे  कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों से आए नृत्य दलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकारों की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने आकर्षक कर्मा एवं सुवा नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और लोकसंस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर संतराम नेताम अध्यक्ष मोपका चक,पूर्व जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश साहू, प्यारी रमेश वर्मा सरपंच, पवन वर्मा, मुरीत छेदैहा, शंकर लाल मरई, एस.के. नेताम,  आर.डी. ध्रुव, बाबूराम मरकाम, नरेश ध्रुव, मंत राम ध्रुव, छोटकू ध्रुव, धनुष ध्रुव, संतोष मरकाम, श्रीकांत मरकाम, हरीशंकर वैष्णव सहित आयोजक समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन, बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे

Latest