ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अब वोट चोरी नहीं चलेगी जनता जाग गई है संदीप शुक्ला*

ग्लोबल न्यूज बिलासपुर ब्यूरो की रिपोर्ट

वोट चोरी कर सरकार बनाने वालों को जनता सिखाएगी सबक – शुक्ला
वोट बचाओ, देश बचाओ जन चौपाल में उमड़ी भीड़

*बेलगहना / मानिकपुर*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में वोट बचाओ, देश बचाओ जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना द्वारा ग्राम मानिकपुर में चौपाल लगाई गई।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का करमा नर्तक दल ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे।

शुक्ला ने भाजपा पर साधा निशाना

कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला शामिल हुए। अपने उद्बोधन में शुक्ला ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश में चोरी का सिलसिला जारी है।

उन्होंने कहा कि इसी चोरी को देखते हुए राहुल गांधी ने ‘चौकीदार ही चोर है’ का नारा दिया था, जो अब सही साबित हो रहा है।

शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जनता का पैसा चोरी हुआ, जनता के वोट की चोरी हुई, भक्तों के द्वारा दिए गए राम मंदिर निर्माण के चंदे की चोरी हुई, नीट परीक्षा देने वाले बच्चों के पेपर चोरी हुए, महंगाई की मार से जनता के सुख-चैन की चोरी हुई, व्यापारियों के ऊपर जीएसटी थोपकर वसूली की गई, टैक्स की चोरी हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी दुखद बात यह है कि नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या जैसे बड़े लोगों को संरक्षण देने वाली भी भाजपा की सरकार है। शुक्ला ने भाजपा की सरकार को ‘अलीबाबा और चालीस चोर की सरकार’ बताया।

लोकतंत्र पर हमले का आरोप

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार इस देश में ऐसा हुआ है कि देश का प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सांसद, सभी सत्ता में बैठे हुए लोग ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन कंधों पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी थी, वही लोग लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश को ठेंगा दिखाते हुए वोट चोरी के माध्यम से अपने पक्ष में लाकर झूठ और फरेब की बुनियाद पर सरकार बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह ज्यादा दिन अब नहीं चलने वाली है। जनता अब जागरूक हो गई है और अब अपने अधिकार को लेकर पूरे देश में धरना-प्रदर्शन कर अपना हक मांग रही है। वोट चोरी कर सरकार बनाने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

SIR और मतदाता सूची पर चर्चा

जन चौपाल में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मजदूरों के नाम की जांच में विशेष सावधानी बरती जाए। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों की मदद करेंगे और मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए जागरूक करेंगे।


जन चौपाल के आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उदेश्य, मंडल अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय, भुवन पटेल, मनोज बाजपेई, लकी मिश्रा, दिनेश घाड़गे, जय गुप्ता, हेमंत कैवर्त, कल्याण पैकरा, राजपाल पैकरा, लाला निर्मलकर, शिवदत्त पाण्डेय, ईश्वर सिंह, प्रताप भान, शिवराम लकड़ा सहित समस्त सेक्टर, बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और मतदाता सूची से जुड़े सवाल पूछे, जिनका नेताओं ने जवाब दिया।

Latest