अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गणेश धुना में अनवरत अखंड रामायण की चौपाइयां*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
गणेश धुना में 10 साल से गूंज रही अखंड रामायण की चौपाइयां, 24 नवंबर से निकलेगी मैकल परिक्रमा

*अमरकंटक  12 नवंबर 2026*

अमरकंटक के गणेश धुना, जगतपुर में नरसिंग धुना और करंजिया के पकड़ीसोढ़ा स्थित नर्मदा तट पर भक्ति और सेवा की अनूठी परंपरा लगातार चल रही है।

गणेश धुना में संत भगवान दास जी महाराज के सानिध्य में पिछले 10 वर्षों से लगातार अखंड रामायण का पाठ हो रहा है। यहां रोज रामायण की चौपाइयों के साथ भक्ति का वातावरण बना रहता है।

गणेश धुना अब बच्चों के लिए भी अपनत्व का केंद्र बन गया है। आसपास के वार्डों के छोटे-छोटे बच्चे सुबह, दोपहर, शाम यहां पहुंच जाते हैं। उन्हें प्रसाद में बिस्किट और टॉफियां दी जाती हैं। संत भगवान दास जी का कहना है कि इससे बच्चों का भगवान के प्रति लगाव बढ़ेगा और मन पवित्र होगा।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गणेश धुना से 24 नवंबर 2026 को तीसरी बार मैकल परिक्रमा यात्रा शुरू होगी। यह सात दिवसीय यात्रा 30 नवंबर को संपन्न होगी। अगले दिन 1 दिसंबर को विशाल नगर भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजक मां नर्मदा मैकल परिक्रमा आयोजन समिति भारतवर्ष है। यात्रा के संरक्षक परमहंस स्वामी सीताराम जू महाराज और संयोजक संत भगवान दास जी महाराज हैं।

Latest