*अमरकंटक में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय के रिपोर्ट
अमरकंटक में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
*अमरकंटक 12 नवंबर 2026*
अमरकंटक नगर के वार्ड 11 बैंकटोला निवासी 22 वर्षीय अतुल चौधरी की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पिता का पहले ही निधन हो चुका था और परिवार की जिम्मेदारी अतुल पर थी। घर में एक छोटा भाई भी है। परिजनों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
