*गौरी-गौरा एवं गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514

*ग्राम बिजराडीह में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गौरी-गौरा एवं गोवर्धन पूजा का पारंपरिक पर्व*
*छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की दिखी अनूठी झलक*
भाटापारा 12 नवंबर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक गौरी-गौरा एवं गोवर्धन पूजा का पर्व ग्राम बिजराडीह में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा, धार्मिक आस्था और ग्रामीण संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली गौरी-गौरा पूजा छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकपरंपराओं में विशेष स्थान रखती है। इसमें भगवान शिव को गौरा और माता पार्वती को गौरी के स्वरूप में पूजने की परंपरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी से गौरी-गौरा की प्रतिमाएं तैयार कर पारंपरिक गीत-संगीत और बाजे-गाजे के साथ पूजा की जाती है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है वहीं गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का स्मरण किया गया। इस पर्व का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन के संरक्षण का संदेश देता है। गाय-बैलों की पूजा कर ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है ग्राम बिजराडीह में आयोजित इस पारंपरिक पर्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि हमारी लोकसंस्कृति केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आपसी भाईचारा, सामूहिकता और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना भी समाहित है आधुनिकता के इस दौर में भी गांवों में पीढ़ियों से चली आ रही इन परंपराओं का निर्वहन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है। ऐसेआयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम में टेक सिंह खुसरो, विष्णु मरकाम, कृष्ण कुमार खुसरो, कृष्णा दीवान डोमार, अश्वनी, पंचराम, विक्रम, पीलू,वबेदराम, लखन रामचंद्र,प्रेम, नरसिंह, गिरवर, शंकर, शैल,परस, राजू, मनी, फागू, तीरथ आदि उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी सरिता ध्रुव ने दी









