*दीपों की कतार से जगमगाया यज्ञ स्थल*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट


*डगर डगर उजियारा अभियान का भव्य समापन यज्ञस्थल मे हुआ विराट दीपोत्सव का आयोजन*
सनातन संस्कृति मे पर्व एवं त्यौहार विराट संदेशों की अहम बानगी है इन्ही पर्व त्यौहारों के माध्यम से मानवीय जीवन मूल्यों को नयी उर्जा प्राप्त होती है तथा जनमानस के बीच प्रेरणा के पुंज का प्रकाश फैलता है, खुशियां बांटने एवं उजियारा फैलाने का महापर्व दीपावली कुछ ऐसी ही विराट संदेशों की अहम अभिव्यक्ति है जो प्रकाश विस्तार के माध्यम से अंधियारे के मर्दन का संदेश प्रसारित करती है,तथा यह संदेश देती है कि स्वंय का जीवन उजियारा एवं खुशहाली भरा हो साथ ही साथ सर्वजन के लिए भी उजियारा एवं खुशहाली की मंगल कामना हो भाटापारा मे अभिनव पहल
नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा पिछले वर्ष से अभिनव पहल प्रारंभ की गयी है जिसके तहत दीपावली के अवसर पर डगर डगर उजियारा अभियान संचालित करते हुए चंहुओर उजियारा का संदेश प्रसारित किया जाता है,इस वर्ष भी महालक्ष्मी पूजन दिवस के दिन प्रारंभ हुए अभियान का समापन यज्ञस्थल मे भव्य दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन आयोजन के रुप मे हुआ पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ
महालक्ष्मी पूजन दिवस के दिन आस्था के स्थलों मंदिरों तालाबों एवं कुएं मे दीप अर्पण तथा दूसरे दिन प्रमुख चौक चौराहों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण करने के पश्चात यज्ञ स्थल मे भव्य दीपोत्सव आयोजन के रुप मे अभियान का समापन हुआ, हनुमान लला के पूजन अर्चन के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके उपरांत ललित तिवाड़ी एवं मोहन लाल वर्मा की सुरमई भजन प्रस्तुति से समूचा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर हो गया
भव्य आतिशबाजी का नजारा पूजन अर्चन हनुमान चालीसा पाठ एवं भजनों की मनोहारी प्रस्तुति के साथ ही उल्लेखनीय पहलू रही यज्ञस्थल मे विराट दीपों की कतार जिससे समूचा यज्ञस्थल परिक्षेत्र जगमग नजर आया साथ ही साथ भव्य आतिशबाजी का नजारा आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाते हुए प्रतीत हुए। दीपों के जरिए लिखे जय श्री राम एवं मनोहारी रंगोली भी अहम आकर्षण का केन्द्र रही
मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित भव्य दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन का समापन उपस्थित जनों द्वारा एक दूसरे को दीप महापर्व की बधाई देने एवं प्रसादी वितरण से हुआ आयोजन मे श्याम सुंदर पुरोहित शंकरलाल सोनी संजय तिवारी डाॅ वाय पी सोनी,गिरधर गोपाल शर्मा अजय तिवारी, राजेन्द्र ओझा,भूमेश पाण्डेय, सक्षम मिश्रा माणिकचन्द्र यादव सुरेश यादव रवि केसरवानी , सरिता रानी शर्मा किरण पाण्डेय मुस्कान शर्मा महक शर्मा, मीत शर्मा,माही शर्मा रोचक पाण्डेय, खुशी पाण्डेय आदि की अहम भागीदारी सहित बड़ी संख्या मे नागरिक गण उपस्थित रहे









