बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मौसमी बीमारी व साफ सफाई के प्रति लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित*

*ग्लोबल न्यूज लाइव भरत गुप्ता की रिपोर्ट*
*मौसमी बीमारी व साफ सफाई के प्रति लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित*

बिलासपुर, 26 जुलाई 2024/ बिल्हा ब्लॉक के ग्राम निपनिया के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार कन्नोजे को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए। प्रारंभिक रूप से उन पर शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया गया है। उनके द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के एहतियाती उपाय ग्रामीणों को बताने के लिए पंचायत में जन चौपाल का आयोजन नहीं किया गया। पंचायत में स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान नहीं दिया गया। कलेक्टर ने कल निपनिया का दौरा किया था। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 की प्रावधान 4 ख नैतिक कदाचार किए जाने पर राजेंद्र कुमार कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत झल्फा की सचिव शीला वर्मा को निपनिया पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री कन्नोज़े का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार उन्हें दी जायेगी।

Latest
*रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा*