Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में मां नर्मदा जी से मिलने आती हैं मां गंगा*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज — श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

26 मई गंगा दशहरा पर विशेष लेख — पंडित संदीप ज्योतिषी जी


अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /  पवित्र नगरी अमरकंटक में गंगा दशहरा और गंगा सप्तमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है । मान्यता है कि गंगा सप्तमी एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा जी गुप्त रूप से मां नर्मदा जी से मिलने अमरकंटक आती हैं । इस अद्भुत आध्यात्मिक मान्यता से क्षेत्र का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है ।
अमरकंटक निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि सनातन परंपरा में अधिकांश व्रत एवं पर्व शुद्ध मास में निर्धारित होते हैं किंतु इस वर्ष गंगा दशहरा अधि. ज्येष्ठ मास में पड़ रहा है । शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि , हस्त नक्षत्र एवं शुभ योग में मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था इसी कारण यह तिथि “गंगा दशहरा” के नाम से प्रसिद्ध हुई ।
उन्होंने बताया कि इस बार गंगा दशहरा पर दस विशेष शुभ संयोग बन रहे है जो दस प्रकार के पापों का नाश करने वाले माने गए हैं । इन शुभ योगों में ज्येष्ठ मास , शुक्ल पक्ष , दशमी तिथि , मंगलवार ,  हस्त नक्षत्र , गर करण , आनंद योग , कन्या राशि में चंद्रमा तथा वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति विशेष मानी जा रही है ।

पंडित संदीप ज्योतिषी के अनुसार गंगा दशहरा पर “दशविधि स्नान” का विशेष महत्व बताया गया है । इसमें दूध , दही , भस्म , मृतिका , गोमूत्र , सर्वौषधि , कुशोदक , गाय का घी , स्वर्ण मिश्रित जल आदि से स्नान का विधान है । मान्यता है कि इस दिन गंगा , नर्मदा सहित पवित्र नदियों में स्नान , दान , जप , तप , उपवास एवं पूजन करने से मनुष्य के दस प्रकार के पाप नष्ट होते हैं । इनमें तीन कायिक , चार वाचिक एवं तीन मानसिक पाप शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि पर्व के दिन स्नान के पश्चात भगवान शिव का गंध , पुष्प , धूप , दीप , नैवेद्य एवं फल से पूजन कर रात्रि जागरण करने से अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होती है ।
शास्त्रों में वर्णित मान्यताओं के अनुसार मां गंगा जी गंगा दशहरा के अवसर पर मां नर्मदा जी से मिलने अमरकंटक आती हैं । इसी आस्था के साथ 26 मई 2026 को अमरकंटक एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु कपिलासंगम स्थान और नर्मदा नदी में पवित्र स्नान कर स्वयं को धन्य एवं पावन अनुभव करेंगे ।

गंगा दशहरा पर विशेष लेख — पंडित संदीप ज्योतिषी

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*