Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में  बच्ची को काटा सांप ने*

अमरकंटक में घर भीतर बच्ची को काटा सांप ।

बीएमओ डॉ सुरेन्द्र सिंह ने बताया खतरे से बाहर ।

नर्मदा क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना ।

*ग्लोबल  न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक / मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में निवासरत रामविमल पांडेय की नातिन कु.आन्या पांडेय को लगभग शाम साढ़े चार बजे अपने घर पर एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रही थी तभी बरामदा में रखा शूज स्टैंड पास से गुजरने पर सांप ने बाएं पैर पर डस लिया । सांप काटने के बाद डरी सहमी बच्ची दौड़ कर कमरे में गई और अपनी छोटी बुआ रजनी को सांप काटने की बात बताई । बुआ ने तुरंत घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देने के बाद तत्काल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में लाया गया जहां पर  उपस्थित बीएमओ डॉ सुरेन्द्र सिंह , डॉ आर पी सारीवान एवं डॉ शेषांक परस्ते उपस्थित थे उन्होंने सांप काटने की घटना सुनते ही तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिए ।
मामला सांप काटने के साथ नादान छोटी बच्ची का था । डाक्टरों ने सभी जांच उपरांत तत्काल  इंजेक्शन , दवाइयां आदि बच्ची को दिया गया ।
इस घटना से परिवार के सभी सदस्य सदमे में देखे गए लेकिन जब डॉ सुरेन्द्र सिंह ने परिवार वालों को बताया कि अब खतरे की कोई बात नहीं , तब परिवार के लोगों का ढाढस बंधा और बच्ची को उपचार बाद घर ले गए ।

अमरकंटक में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना ।

आज शाम को अमरकंटक नर्मदा क्षेत्र में खूब तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई , जिससे मौसम में खूब ठंडक बन आई । क्षेत्र का मौसम पर्यटकों , श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है । पत्रकार धनंजय तिवारी ने बताया कि बारिश के साथ हल्के ओले भी गिरे है जिससे ठंड बढ़ गई है ।
अमरकंटक में चल रहे दो दिवसीय हरे माधव सत्संग का कार्यक्रम में भी मौसम की मार देखी गई लेकिन बारिश बंद होने के बाद हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह जी का सत्संग कम समय के लिए प्रारंभ किया जाएगा । भक्तों ने बताया कि नर्मदा जी की महाआरती भी सतगुरु की सानिध्य में होनी है । बिन मौसम बारिश ने कार्यक्रम में पानी जरूर फेर दिया पर भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ । प्राप्त जानकारी अनुसार खबर लिखे जाने तक सत्संग प्रारंभ नहीं हो सका था ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*