Global news live
करगी रोड कोटा

*कोटा में उत्साह के साथ संपन्न हुआ महतारी वंदन सम्मेलन*


*ग्लोबल न्यूज कोटा रिपोर्ट रामनारायण गोपाल यादव की रिपोर्ट*कोटा में उत्साह के साथ संपन्न हुआ महतारी वंदन सम्मेलन*

*पहली किस्त 1 हजार पाकर महिलाओं के चेहरे खिले*

*कोटा की 52 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित*

10 मार्च/ बिलासपुर जिले के कोटा जनपद पंचायत मुख्यालय में भी महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्मेलन में शामिल होकर महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने बटन दबाकर महिलाओं के खाते में प्रथम किस्त की राशि 1 हजार रुपए अंतरित किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सवन्नी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य और प्रबल प्रताप जूदेव जी प्रदेश प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य,अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, अमृता प्रदीप कौशिक नगर पंचायत अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी गण की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी एवं भारत माता के तैल चित्रों मे माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा एवं युवराज सिन्हा सीईओ कोटा द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे बताया गया। दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री का लाइव उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा महतारी वंदन कार्यक्रम के तहत प्रथम किश्त कि राशि 1000 रूपए हितग्राहियो के खाते मे DBT के माध्यम से हस्ताँतरित किया गया कोटा जनपद क्षेत्र अंतर्गत 52351 महिलाओ के खाते में डीबीटी से राशि हस्तांतरित हुई। कार्यक्रम मे आये महिलाओ मे भारी उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सुंदरता के बारे मे प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र एवं सामग्री हितग्राहियो को अपने हाथों से वितरित किया गया जिससे हितग्राही बहुत खुश नजर आये। कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार हेतु स्टाल लगाए गए थे जहा हितग्राहियों ने योजनाओ से लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि सवन्नी एवं प्रबल प्रताप जुदेव ने महतारी वंदन सम्मेलन को सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम मे पधारे लगभग 5700 लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।अंत मे युवराज सिन्हा सीईओ कोटा द्वारा कार्यक्रम मे पधारे समस्त जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों और महिलों का आभार व्यक्त किया गया। एवं सरकार की इस योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मीडिया साथियों को आमंत्रित नहीं किया गया। जिसकी प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ ने घोर निंदा की।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*