Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक में 9 मार्च को आयेंगे महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल *

**अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय रिपोर्टर**अमरकंटक में 9 मार्च को आयेंगे महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ।

सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनजाति संस्कार केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में लेंगे भाग ।

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में 09 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी का आना लगभग तय हो चुका है ।
मिली प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार 09 मार्च को लगभग 03 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे और अमरकंटक में संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर / उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनजाति संस्कार केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ।
विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से मार्गदर्शन महाकोशल वनांचल शिक्षा सेवा न्यास जबलपुर से संचालित सरस्वती जनजातीय संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है । इस वार्षिकोत्सव में अन्य गणमान्यजन मुख्यरूप से विद्या भारती अखिल भारतीय के सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम आरावकर , क्षेत्र सह संगठन मंत्री डॉ आनंद राव जी , लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी , प्रांत सचिव जनजाति शिक्षा महाकौशल प्रांत डॉ विजय आनंद मरावी जी , प्रांत संगठन मंत्री श्री अमित जी एवं प्रांत स्तरीय विद्या भारती महाकौशल प्रांत के अधिकारी गण तथा संयोजक स्कूल के प्राचार्य ब्रजकिशोर शर्मा , प्रधानाचार्य शिवसागर तिवारी , सभी गणमान्य नागरिकगण , पदाधिकारीगण, स्कूली बच्चे/बच्चियों आदि की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रहने की संभावना जताई गई है ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*