Global news live
करगी रोड कोटा

कोटा !!भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप की आभार रैली !!

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा स्वागत करते हुए

*ग्लोबल न्यूज़ भरत गुप्ता की रिपोर्ट*


//करगीरोड ग्लोबल न्यूज़// (कोटा) कोटा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने कोटा नगर पंचायत व कोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का राममंदिर पड़ाव पारा चौक , डाक-बंगला, चंडी माता चौक, नाका जयस्तंभ चौक तक धुमाल बैंड़ बाजा, नगर भ्रमण कर आभार व्यक्त किया, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव का बड़े ही धूमधाम से फूल मालाओं, जगह -जगह स्वागत किया वेंकट अग्रवाल के निवास स्थान पर यूपी तर्ज पर छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव का उनके नेम चन्द्र सोनी व सोसमर्थकों ने जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर स्वागत किया गया,इस अवसर पर प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं भाई बहनों का अपना बहुमूल्य वोट कर आशीर्वाद प्रदान किया इसके लिए आप सभी का आभारी रहूंगा,और हर हमेशा कोटा क्षेत्र के जनता का उनके दुःख सुख का ख्याल रखूंगा,और क्षेत्र के विकास के लिए हर हमेशा प्रयास कर क्षेत्र जनता की कठिनाइयां दूर करूंगा,और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनी है, क्षेत्र जनता के लिए प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की येजनाओ का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा इस अवसर पर, विष्णु अग्रवाल समाज सेवी,कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता कौशिक, प्रदीप कौशिक, नरेंद्र गोस्वामी, वेंकट अग्रवाल, अमरनाथ साहू पार्षद मुरारी गुप्ता, नेमचंद्र सोनी, मोहित जयसवाल, महाराज सिंह नायक गायत्री साहू, नरेंद्र पालके दुर्गेश साहू, सहित बड़ी संख्या में कोटा विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Latest news
*अमरकंटक में राजस्थान के श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को अर्पित की विशाल चुनरी*  *सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार*