अमरकंटक ग्लोबल न्यूज मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
मां नर्मदा के संरक्षण पर अमरकंटक में मंथन, उद्गम क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में नए निर्माण पर प्रतिबंध
*अमरकंटक* मां नर्मदा के संरक्षण को लेकर अमरकंटक में विचार-मंथन कार्यशाला हुई। इसमें प्रशासन, संतों, पर्यावरणविदों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।
एसडीएम वसीम अहमद भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर नर्मदा और सोन के उद्गम स्थलों के 300 मीटर दायरे में नए निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा। गंदे पानी को सीवर लाइन से जोड़कर उपचारित किया जाएगा।
कार्यशाला में जंगल, पहाड़ और जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया गया। समापन पर अमरकंटक को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

