ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514



भाटापारा 2 अक्टूबर/पर्वों से सुसज्जित सनातन संस्कृति मे पर्व त्यौहार उल्लास उमंग के साथ विराट संदेशों के भी परिचायक होते है,जीवन दर्शन को समृद्ध बनाने वाले इन त्यौहारों मे जीवन मूल्यों की अदभूत बानगी दिखाई देती है, उजियारा का पर्व दीपावली कुछ ऐसी ही विराट संदेशों की अहम बानगी है,जिसमें अंधियारे से जंग एवं उजियारे की उमंग झलकती है, खुशियां एवं प्रकाश बांटने के इस पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान के तहत नगर के सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण किया जाएगा,जनभागीदारी से संचालित होने वाले इस अभियान मे पिछले वर्ष दीपोत्सव के अवसर पर मंदिरों स्कूलों अस्पतालों चौक चौराहों महापुरुष  की प्रतिमाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण किया गया था,उसके उपरांत यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे जनमानस की भागीदारी नजर आयी,इस वर्ष भी डगर डगर उजियारा अभियान को लेकर तैयारियों का दौर जारी है,जनभागीदारी से संपादित होने वाले इस अभियान मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान सरयू साहित्य परिषद द्वारा किया गया है

Latest
*सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन*