ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कांग्रेस जनों ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे उनके बलिदानो को याद करते मनाया*

भाटापारा 31 अक्टूबर/भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी  के बलिदान दिवस तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित, पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भृगु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश साहू, नानू सोनी पूर्व पार्षद, नवीन बक्श युका नेता राजा तिवारी,आदि ने सम्बोधित किया,साथ ही कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जिसमे मुख्य रूप से पूर्व पार्षद नानू सोनी जिला उपाध्यक्ष युका,मनमोहन कुर्रे, यदु,मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु, शेष नारायण यदु.महिला कांग्रेस दानी भाटी,पूर्णिमा श्रीवास, कीरत वर्मा,उमाशंकर गुप्ता जी, विजय महिलांगे,सिफ़फ़न हुसैन,आदि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Latest
*इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ* *डॉ. शीला शर्मा को विनोबा भावे सम्मान2026आचार्यकुल की प्रदेश अध्यक्ष बनीं*