*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ 86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट
*🚩 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंगल पाण्डेय उपनगर*

*अज्ञेय नगर एवं तारामंडल शाखा का विजयादशमी उत्सव पथ संचलन संपन्न*
*जबलपुर/बिलासपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंगल पाण्डेय उपनगर के अंतर्गत अज्ञेय नगर एवं तारामंडल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
पथ संचलन दिनांक 30 अक्टूबर, शुक्रवार* को भारतीय नगर माधो तालाब से प्रारंभ होकर 25 बंगला कॉलोनी होते हुए अज्ञेय नगर दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ। इस पथ संचलन में क्रांति नगर व विद्या नगर शाखा के स्वयंसेवक भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक गणेश रामजी साहू एवं मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा कार्यवाह अशोक तिवारी ने किया।
इस गरिमामय पथ संचलन में 86 स्वयंसेवकों के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति (महिला शक्ति) की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल गोविन्द अग्रवाल, विजय चावड़ा, जय चंदेल, संजय गुप्ता, अमित पाण्डेय, प्रकाश शर्मा, विनोद गुप्ता, मुकेश जैन सहित अन्य सभी स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही।
