ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान*


भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन संवाद

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने प्रबुद्धजनों को किया संबोधित*

भाटापारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के अंतर्गत गुरुवार को भाटापारा स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में लोक जागरण मंच द्वारा राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। सभागार खचाखच भरा हुआ था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए। कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा  कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने लोकतंत्र को सिर्फ नारा समझ लिया है। जब जनता उन्हें जनादेश नहीं देती, तो वे चुनाव आयोग, न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर ही सवाल उठाने लगते हैं। ये लोकतंत्र की हार नहीं, उनकी हताशा है। लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना केवल भाजपा का नहीं, हर जागरूक नागरिक का धर्म है।

शिवरतन शर्मा ने कहा  कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश में भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाना चाहता है। कभी विदेशी धरती पर जाकर देश को बदनाम करना, कभी संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, यही इनकी राजनीति बन गई है। लेकिन भारत की जनता अब जाग चुकी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों ने लोकतंत्र, संविधान, चुनाव प्रक्रिया और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर कई सवाल किए, जिनका प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने तथ्यों और उदाहरणों के साथ विस्तार से जवाब दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, योगेश अनंत, महाबल बघेल, नंदकिशोर अग्रवाल, राकेश मंधान, मथुरा यदु, डब्लू ठाकुर, उमाशंकर वर्मा, पीयूष साहू, सुरेंद्र डागोर, लाल जायसवाल सहित भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest
*लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित*