Global news live
Uncategorized

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख*

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख*

//बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़। राजेश वर्मा की रिपोर्ट// 22 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मृतात्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय श्री भांगे का अतुलनीय योगदान रहा। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 वर्ष की किशोरावस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और 3 महीने तक जेल में निरुद्ध रहे। स्वर्गीय श्री भागे का योगदान हमेशा इतिहास में अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री भांगे का निधन गुरुवार की रात जिला चिकित्सालय बिलासपुर में हुआ। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गॉड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

Latest news
*जेवनार स्वास्थ्य मेले का आयोजन मानपुर में संपन्न* *भारतीय जनता युवा मोर्चा में सूरज साहू को मिली नई जिम्मेदारी* *कोटा में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन मंदिरों में भगवान शिव की गूंज * *अमरकंटक में संत गुरु रविदास प्रकाशोत्सव श्रद्धा-उल्लास से संपन्न* *महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक, पार्थिव शिवलिंगों का हुआ र... *अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन भी उमड़ी आस्था और उत्साह की भीड़* *अमरकंटक स्थित रामघाट की माता रामकली का निधन* * चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि* *देवरहा बाबा  मंदिर में तीन  दिवसीय महाशिवरात्रि  मेला* *कोटेश्वर महादेव की नगरी में सात दिवस मेला का भव्य आयोजन*