*धूमधाम से हुआ विसर्जन फिर भक्ति में डूबा पूरा नगर चंडी चौक *


कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
धूमधाम से हुआ विसर्जन, फिर भक्ति में डूबा पूरा नगर चंडी चौक में झूम उठा कोटा
कोटा आस्था, उत्सव और संगीत का ऐसा संगम कि पूरी रात थम सी गई। गुरुवार को नगर की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन एवं लगभग 30 झांकियां नगर भ्रमण करने के बाद बड़े धूमधाम और जयकारों के साथ संपन्न हुआ। माता की विदाई के बाद भजन संध्या का उत्सव शुरू हुआ – ऐतिहासिक चंडी माता चौक पर।

यहाँ माँ चंडी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला अल्का चंद्राकर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।लोग झूम उठे।

अल्का की आवाज में जब पहला जसगीत गूंजा तो पूरा चौक भक्तिमय हो गया। रंगारंग झांकियां, एक से बढ़कर एक भजन और माता के जयकारे। लोग थिरके नहीं, जैसे भक्ति में बह गए। आधी रात के बाद भी चौक खचाखच भरा रहा, पूरा नगर जसगीत की लहर में डूबा रहा।

दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मोहित जायसवाल, सरोज साहू, नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गेश साहू, सुरज राधेलाल भारद्वाज जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री साहू सुलेश पांडेय बजरंग जायसवाल दयाशंकर तिवारी और आयोजन समिति के प्रमुख विकास सिंह ठाकुर भाजपा नेता एवं सभी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
चलित झांकी पुरस्कार वितरण भक्ति को मिला सम्मान
इसी मंच से नगर दशहरा उत्सव 2026 की चलित झांकियों का पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसने उत्सव को और यादगार बना दिया।
प्रथम पुरस्कार शिव-पार्वती विवाह झांकी, धौराभांठा – स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल की स्मृति में 21,000 रुपये नगद एवं शील्ड
द्वितीय पुरस्कार माता के वियोग में क्रोधित शंकर जी, डाक बंगला – स्वर्गीय पारुल गुप्ता की स्मृति में 15,000 रुपये एवं शील्ड
-तृतीय पुरस्कार श्रवण कुमार द्वारा माता-पिता को चार धाम यात्रा, पन्नालाल ज्वेलर्स द्वारा 11,000 रुपये एवं शील्ड
सजावट में भी प्रथम
दुर्गा उत्सव समितियों की सजावट को भी सम्मानित किया गया।
प्रथम गांधी बाग दुर्गा उत्सव समिति
द्वितीय नव जागृत दुर्गा उत्सव, पड़ाव पारा
तृतीय अष्टभुजी दुर्गा उत्सव समिति
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विकास सिंह ठाकुर, विमल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुराग तिवारी, विष्णु अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, अजय गुप्ता सहित पूरी आयोजन समिति का योगदान सराहनी रहा।


